Seraikela News: नदी में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला में खरकई नदी में एक युवक का शव बरामद हुआ है. उसके चाचा ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है.

Seraikela News| सरायकेला, धीरज सिंह : सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला में खरकई नदी के नया पुलिया के समीप एक 24 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है. उत्तर मोहंती की डूबने से मौत हुई है. हालांकि, परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की है. घटना बुधवार (25 जनवरी 2025) की सुबह की बताई जा रही है. नदी किनारे गये कुछ लोगों ने नदी में शव को देखा और इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया.

युवक के चाचा ने लगाया हत्या का आरोप

युवक के चाचा राजू मोहंती ने आरोप लगाया है कि युवक की हत्या करके उसे नदी में फेंक दिया गया है. कहा कि युवक के पैर की ऊंगली छिली हुई है. छाती, पीठ और कमर में भी छिलने के निशान हैं. इससे साफ प्रतीत होता है कि पहले उसकी हत्या की गई और बाद में उसे घसीटकर नदी में फेंक दिया गया.

थाना प्रभारी बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

उधर, थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल ने कहा की प्रथम दृष्टया डूबने से मौत प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा. फिलहाल पुलिस दोनों बिंदुओ पर जांच कर रही है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चाउमीन की दुकान चलाता था उत्तर मोहंती

मृतक उत्तर मोहंती कोलाबाड़िया का रहने वाला था. वह अपने माता-पिता के साथ सरायकेला में किराए के मकान में रहकर ठेला पर चाउमीन की दुकान लगाता था. युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें

बेरमो के ऊपरघाट में मुठभेड़, 2 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना, 2 पुलिसकर्मी घायल

नक्सल इलाके की बेटियों की ऊंची उड़ान, एलिजाबेथ, अनीता और सूरजमनी ने किया ये कमाल

पीएमएलए कोर्ट के बाद अब झारखंड सरकार से भी पूजा सिंघल को मिली बड़ी राहत

22 जनवरी 2025 को यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >