सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) सरायकेला-खरसावां द्वारा आज जेल परिसर में एक जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर NALSA की SPRUHA योजना, 2025 के संबंध में एक विधिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया.
योजना के बारे में जानकारी
कार्यक्रम में DLSA के सचिव तौसीफ मेराज ने उपस्थित बंदियों को SPRUHA योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श, पुनर्वास सहयोग और अलग-अलग सरकारी योजनाओं से जोड़ने की सुविधा प्रदान की जाती है. साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के अंतर्गत आने वाले बंदियों के परिवार के सदस्य भी लाभान्वित होंगे.
अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस कार्यक्रम में जेल अधीक्षक सतेंद्र कुमार, एलएडीसी चीफ दिलीप कुमार शाह, चिकित्सा पदाधिकारी और चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे. चिकित्सा शिविर के दौरान बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था. अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों और उनके परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा.
यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ
यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन
