सरायकेला खरसावां जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने की कवायद के तहत स्वास्थ्य विभाग ने चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों का तबादला किया है. उपायुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार राजनगर, खरसावां, गम्हरिया और नीमडीह सीएचसी में नए प्रभारी पदस्थापित किए गए हैं. इस बदलाव का उद्देश्य प्रशासनिक समन्वय मजबूत करना, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराना बताया गए. हालांकि, राजनगर सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और बंद पड़ी सिजेरियन सेवा अब भी लोगों की चिंता का विषय बनी हुई है. राजनगर में डॉ. वीरांगना सिंकू, खरसावां की कमान डॉ. सुजीत को जारी आदेश के अनुसार डॉ. वीरांगना सिंकू को खरसावां सीएचसी से स्थानांतरित कर राजनगर सीएचसी का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है. राजनगर के प्रभारी रहे डॉ. श्याम सोरेन को वहां से हटा दिया गया है. वहीं डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू को खरसावां, डॉ. अनंत कुमार महतो को गम्हरिया तथा डॉ. निर्मन राशि टोप्पो को नीमडीह सीएचसी का प्रभारी बनाया गया है. स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से लिया गया निर्णय सिविल सर्जन डॉ. सरजू प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है. उन्होंने कहा कि नए प्रभारियों के नेतृत्व में संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली में सुधार की उम्मीद है.
किन चिकित्सकों को मिली नई जिम्मेदारी
डॉ. वीरांगना सिंकू : प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, राजनगर सीएचसी डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू : प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, खरसावां सीएचसी डॉ. अनंत कुमार महतो : प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, गम्हरिया सीएचसी डॉ. निर्मन राशि टोप्पो : प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, नीमडीह सीएचसी
"प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है "– डॉ. सरजू प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन, सरायकेला-खरसावां
