एनएच-33 पर स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर

एनएच-33 पर स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौका. चौका थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित दुबराजपुर में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना बुधवार की है. मृतक की पहचान कुरली गांव निवासी श्यामल महतो (25) के रूप में हुई है. वहीं हादसे में जगतु महतो उर्फ हाथी और विमल महतो गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक से पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जा रहे थे. इसी दौरान टाटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि श्यामल महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है. चौका थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >