छोटी बचत, बड़े सपनों की सीख, खरसावां में LIC ने विद्यार्थियों के बीच करायीं प्रतियोगिताएं

एलआईसी के 70वें स्थापना दिवस पर बुरुडीह स्कूल में छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बचत के महत्व पर जोर दिया गया।

खरसावां: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के 70वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बुरुडीह में विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ‘जीवन में बचत का महत्व’ विषय पर चित्रांकन, स्लोगन, निबंध लेखन और भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 विद्यार्थियों को आकर्षक गुल्लक देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित विद्यार्थियों में अष्टमी प्रमाणिक, आदित्य पाडेया, संतोषी महतो, पायल दास, गुंजन महतो, गोविंद नायक, प्रीति हेम्ब्रम, आयुष प्रधान, अनिता महतो, सुमन हो, नमिता प्रमाणिक, चांद हो, संजना महतो एवं खुशी कुमारी साहू शामिल हैं.

इस अवसर पर LIC आदित्यपुर-जमशेदपुर शाखा के शाखा प्रबंधक प्रवीण भिवानीया ने कहा कि बचत आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार है. विकास अधिकारी आलोक झा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है.

वित्तीय सलाहकार हेमसागर प्रधान ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बचत और आर्थिक अनुशासन के प्रति जागरूक करना है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो ने कहा कि पढ़ाई के साथ इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >