संजय, सोना व शुरु नदियां उफान पर, पुल डूबे

खरसावां-कुचाई क्षेत्र में मंगलवार व बुधवार को झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा. खरसावां में 48.1 मिमी व कुचाई में 47 मिमी बारिश दर्ज किया गया.

खरसावां : खरसावां-कुचाई क्षेत्र में मंगलवार व बुधवार को झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त रहा. खरसावां में 48.1 मिमी व कुचाई में 47 मिमी बारिश दर्ज किया गया. मंगलवार रात पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश हुई. बुधवार दिन भर बारिश हुई. सोना नदी का जल स्तर बढ़ने से खरसावां के हाई स्कूल घाट स्थित छोटा पुल, संतारी पुल, कुचाई के अरुवा पुल डूबा रहा. पुल से करीब दो-तीन फीट ऊपर पानी बहता रहा. शुरु नदी व संजय नदी का जल स्तर बढ़ गया है.

दूसरी ओर बारिश से किसानों के चेहरे खिल गये हैं. बारिश के साथ कृषि कार्य में तेजी आ गयी है. धान की रोपाई कार्य तेज हो गया है. बारिश से धान को लाभ पहुंचने की बात कही जा रही है.

खरसावां-बड़ाबांबो मुख्य मार्ग पर कुचाई- खमारडीह गांव के बीच शंखवा नदी का पानी सड़क पर चढ़ गया है. खमारडीह रेलवे अंडर ब्रिज स्थित पीडब्ल्यूडी सड़क पर पानी चढ़ जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई. इसी सड़क के जरिये बड़ाबाम्बो समेत आसपास के दो दर्जन से अधिक गांव के लोग आवागमन करते हैं. प्रखंड मुख्यालय खरसावां व जिला मुख्यालय सरायकेला जाने के लिये इसी सड़क के जरीये लोग आवागमन करते है. मुख्य सड़क पर चार से पांच फीट पानी जमा रहा. कई लोग रास्ता बदल कर भी चले.

सीनी : बारिश से सड़कों पर जल जमाव, परेशानी

सीनी. सीनी में दो दिनों से हो रही बारिश से जन जीव प्रभावित है. बांधगोड़ा की मुख्य सड़क पर जल जमाव हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वर्षों की समस्या है. वहीं बांधगोड़ा का सिधाकुली मुहल्ले में स्थिति खराब है. मुख्य सड़क पर घुटने तक पानी है. सड़क पर काई जम गयी है. वहीं गोठान टांड मध्य विद्यालय की ओर जाने वाली मुख्य सड़क की तालाब जैसी स्थिति है. शिशु मंदिर कॉलोनी का धरातल नीचे होने के कारण पूरा कॉलोनी व मुख्य पथ पर जल जमाव हो गया है. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है.

संजय नदी का पुल डूबा

बुधवार की शाम सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर खपरसाई के पास स्थित संजय नदी का पुल डूब गया. लोग जान जोखिम में डाल कर आवागमन करते देखे गये. बुधवार की सुबह से संजय नदी का जल स्तर बढ़ने लगा था.

सीनी में 20 घंटे से बिजली ठप, आक्रोश

सीनी में लगभग 20 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है. इससे लोगों को परेशानी हुई. 25 अगस्त की रात से बिजली गुल है. लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है. सीनी में हल्की बारिश से बिजली गुल हो जाती है. इस संबंध में सीनी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता सुशांत हेम्ब्रम ने बताया गया कि ब्रेकर खराब है. जमशेदपुर से कारीगर मरम्मत कर रहे हैं.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >