राजनगर.
राजनगर के चांगुवा महुआ शराब की बिक्री बंद करने की मांग को लेकर गुरुवार को दर्जनों महिलाएं राजनगर पहुंचीं. थाना प्रभारी चंचल कुमार को आवेदन देते हुए कहा कि चांगुवा गांव में अवैध महुआ शराब की बिक्री होने से गांव का माहौल खराब हो रहा है. शराब बिक्री से गांव अशांति है. गांव से हमेशा चोरी की घटनाएं घट रही हैं. इसके चलते लोगों को हमेशा घर में चोरी होने का भय सताता रहता है. शराब पीकर हो-हल्ला करना आम बात हो गयी है. इसके चलते महिलाओं का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. महिलाओं ने मांग की कि अवैध महुआ शराब की बिक्री बंद नहीं होने सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी.पांड्राशाली ओपी में होली को लेकर शांति समिति की बैठक में पुलिस बोली-हुड़दंगियों पर रहेगी नजर
खरसावां.
खूंटपानी प्रखंड के पान्ड्राशाली ओपी में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी फूलेश्वर साहू ने की. मौके पर शांतिपूर्ण माहौल में होली का त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया. सीओ ने लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाने का अपील की. इस दौरान ओपी प्रभारी मृणाल कुमार ने शांति समिति के सदस्यों से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाने की अपील की. हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. वही सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है. मौके पर बिरसा तियु, सतीश पुरती, सीताराम मछुवा समेत विभिन्न गांव के मानकी-मुंडा, समाजसेवी आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
