सरायकेला में अनियंत्रित बाइक पुल से टकरायी, 1 की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

सरायकेला में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें एक की मौत हो गयी है जबकि दूसरा घायल है. स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है.

सचिंद्र दाश, सरायकेला : सरायकेला के खरसावां कुचाई मुख्य मार्ग पर एक बाइक डिबारडीह पुल से टकरा गयी. इस घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गयी है. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घटना बुधवार देर शाम की है. मृतक की पहचान तोड़ागडीह गांव निवासी भागीरथी महतो के रूप में हुई है. दूसरा घायल कारालोर गांव का रहने वाला सोमाय सोय है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

दोस्त के साथ गया था मैच देखने, वापसी में हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक मृतक भागीरथी महतो अपने दोस्त सोमाय सोय के साथ एक बाइक पर सावर होकर सरायकेला के बाईडीह गांव में फुटबॉल मैच देखने गया था. घर वापसी के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डीबारडीह पुलिया में बनी रेलिंग से जा टकारायी. जिससे वह अपने बाइक से दूर जा गिरे. इससे बाइक सवार भागीरथी महतो की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये.

तेज रफ्तार के कारण बैलेंस नहीं बना पाया चालक

बताया जाता है कि बाइक रफ्तार तेज थी जिस कारण चालक अपना बैलेंस नहीं बना पाया और मोटरसाइकिल सीधा पुल से जा टकराया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद घायल सोमाय सोय को जमशेदपुर में बेहतर इलाज के लिए ले गये. जहां उनकी स्थिति अब भी गंभीर है. वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दूसरी तरफ मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में शोक का माहौल है.

Also Read: सरायकेला : आठ हजार रुपये घूस लेती प्रधान लिपिक गिरफ्तार, एलआरडीसी कार्यालय से एसीबी की टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >