मिलिए झारखंड के IAS रविशंकर शुक्ला से, प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में किया सम्मानित

PM Modi Felicitate Jharkhand IAS Ravi Shankar Shukla Today April 21: सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 21 अप्रैल को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किये गये. शुक्ला के साथ सरायकेला-खरसावां के डीडीसी और गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौजूद थे. नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन के लिए उनको पुरस्कृत किया गया. इसके पहले भी कई बार रविशंकर शुक्ला को पुरस्कार मिल चुका है.

PM Modi Felicitate Jharkhand IAS Ravi Shankar Shukla| खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश : सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को सोमवार 21 अप्रैल 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया. सरायकेला-खरसावां के डीसी को वर्ष 2024 में बेहतरीन प्रशासनिक सेवा के लिए यह पुरस्कार दिया गया. 21 अप्रैल को नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सम्मानित किया. कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां के उप विकास आयुक्त आशीष कुमार अग्रवाल (आईएएस) और गम्हरिया के बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी भी मौजूद थे.

गम्हरिया के आकांक्षी प्रखंड में हुआ है बेहतर काम

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में आकांक्षी प्रखंड में कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन किया गया है. पिछले दिनों सरायकेला-खरसावां जिले के दौरे पर आयी नीति आयोग की टीम ने भी जिला में आकांक्षी प्रखंड में कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए शुक्ला के कार्यों की सराहना की थी.

उत्कृष्ट कार्यों के लिए पहले भी हो चुके हैं सम्मानित

रविशंकर शुक्ला को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पहले भी सम्मान मिल चुका है. वर्ष 2023 दुमका जिले में उपायुक्त रहते रविशंकर शुक्ला ने लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन में उल्लेखनीय कार्य किया था. इस कार्य के लिए दुमका जिले को राष्ट्रपति ने ‘भूमि पुरस्कार’ दिया था. शुक्ला को वर्ष 2024 में तत्कालीन राज्यपाल एस राधाकृष्णन ने भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए नेशनल वोटर डे पर सम्मानित किया था. वर्ष 2019 में नीति आयोग चैंपियन ऑफ चेंज का अवॉर्ड उन्हें मिल चुका है.

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस आईएएस अफसर को सिविल सर्विसेज डे पर सम्मानित करेंगे पीएम मोदी

हिंदी मीडियम में सरकारी स्कूल से की 10वीं तक की पढ़ाई

रविशंकर शुक्ला ने 10वीं तक की पढ़ाई हिंदी मीडियम में सरकारी स्कूल से की. 12वीं की पढ़ाई जमशेदपुर के करीम सीटी कॉलेज से करने के बाद लखनऊ से कानून की पढ़ाई की. नेशनल लॉ स्कूल बैंगलोर से एलएलएम और स्वीडन से क्वाटर गवर्नेंस की पढ़ाई की है. यूपीएससी क्लियर करने के बाद वह भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं रविशंकर शुक्ला

वर्ष 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रविशंकर शुक्ला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले हैं. वह इससे पहले लातेहार और दुमका जिले में भी उपायुक्त रह चुके हैं. उनके पिता स्व रामाशंकर शुक्ल झारखंड में न्यायिक सेवा के वरीय पदाधिकारी थे.

नीति आयोग द्वारा शुरू किये गये आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम को सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड में उत्कृष्ट तरीके से क्रियान्वित किया गया है. इसे सफल बनाने में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उससे जुड़े एक-एक व्यक्ति का योगदान है. सभी की भूमिका सराहनीय है. यह पुरस्कार सभी भागीदारों को समर्पित है.

रविशंकर शुक्ला, उपयुक्त, सरायकेला खरसावां

इसे भी पढ़ें

20 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें

झारखंड से गुजर रहा है चक्रवात और ट्रफ, आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की चेतावनी

Indian Railways News: ओडिशा, छत्तीसगढ़ जाने वाली 9 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के समय बदले

संविधान बचाओ अभियान के बहाने कांग्रेस ने निशिकांत दुबे पर साधा निशाना, जमकर बरसे प्रदीप यादव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >