प्रधानमंत्री खेलो इंडिया संवाद 27 को, सरायकेला के ये पांच खिलाड़ी शामिल

27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां के पांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुड़ेंगे।

सरायकेला : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी ‘खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां जिले के पांच राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे. जिला ओलंपिक एसोसिएशन ने इन खिलाड़ियों की सूची तैयार कर कार्यक्रम में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने की पहल की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के युवाओं और खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे.

आदित्यपुर के एनआईटी परिसर में बनाया गया है केंद्र

जिला में आदित्यपुर के एनआईटी परिसर में केंद्र बनाया गया है. यहां खिलाड़ी एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे. यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा. जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने बताया - खेलो इंडिया संवाद का उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों को खेल विकास, बेहतर खेल सुविधाओं, प्रतिभा पहचान, 2036 ओलंपिक की तैयारी, युवा नेतृत्व और विकसित भारत जैसे विषयों पर संवाद का अवसर प्रदान करना है.

ये खिलाड़ी प्रधानमंत्री से करेंगे संवाद

उन्होंने बताया - जिले से पांच खिलाड़ियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सूचीबद्ध किया गया है. इनमें शोभा महतो (मॉडर्न पेंटाथलाॅन अंतरराष्ट्रीय), राधा कुमारी (एथलेटिक्स-राष्ट्रीय), मुकेश कुमार (एथलेटिक्स-राष्ट्रीय), माइकल (खो - खो अंतरराष्ट्रीय) एवं माधो बिरुआ (तीरंदाजी-राष्ट्रीय) शामिल हैं. एसोसिएशन ने सभी चयनित खिलाड़ियों से 27 अगस्त को निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम में जुड़ने का आग्रह किया है. सिकंदर महतो ने कहा है कि जिले के खिलाड़ियों की उपलब्धियां और उनकी सहभागिता सरायकेला-खरसावां में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dheeraj Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >