seraikela kharsawan news: योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आप जैसे समर्पित अधिकारियों की जरूरत : सीएम

रांची में सीएम से मिले डीसी रविशंकर शुक्ला, पीएम से सम्मानित होने पर दी बधाई

सरायकेला. सरायकेला-खरसावां जिला के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की. सीएम ने डीसी रविशंकर शुक्ला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ””प्राइम मिनिस्टर अवाॅर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन”” से सम्मानित किये जाने पर बधाई दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. इस दिशा में समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनहित से जुड़ी योजनाओं को पहुंचाने में आप जैसे अधिकारियों की अहम भूमिका होती है. सरायकेला-खरसावां जिले को मिले इस सम्मान से पूरा राज्य गौरवान्वित है. मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में झारखंड विकास योजनाओं के बेहतर और सफल क्रियान्वयन में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा.

21 अप्रैल को नयी दिल्ली में पीएम ने किया था सम्मानित

जिला के डीसी रविशंकर शुक्ला को देश के 550 पिछड़े प्रखंडों में संचालित आकांक्षी कार्यक्रम में गम्हरिया प्रखंड में नवाचार पहल व लोक प्रशासन में उत्कृष्टता कार्य के लिए विगत 21 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA KUMAR

DEVENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >