Seraikela Kharsawan News : झूल रे नियाई झूल, मो गौरांग सुंदरी परी झूल... पर झूमे दर्शक

खरसावां के काली मंदिर सामुदायिक भवन में भजन संध्या का आयोजन

खरसावां. रथयात्रा उत्सव पर खरसावां के काली मंदिर सामुदायिक भवन में भजन संध्या का आयोजन किया गया. पुरी (ओडिशा) से आये ओम नमः शिवाय इवेंट्स के कलाकारों ने भगवान जगन्नाथ की महिमा पर आधारित भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया. ओडिशा के गायक एम. मुन्ना, श्रीमती फूलो रानी तथा श्रीमती संध्या दास ने ओड़िया भजनों की प्रस्तुति दी. कलाकारों ने “झूल रे नियाई झूल, मो गौरांग सुंदरी परी झूल… ” जैसे भजनों से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया. दर्शकों की मांग पर कलाकारों ने भजन भी प्रस्तुत किये. कलाकारों ने भगवान जगन्नाथ की भक्ति से ओतप्रोत कई अन्य भजन भी प्रस्तुत किये. कार्यक्रम में संगीत निर्देशन प्रो. मानस दाश ने किया, वहीं राजेश रथ ने तबला, मानस सामल ने की-बोर्ड, प्रसन्न घोड़ाई ने ऑक्टोपैड तथा दीपू नायक ने ढोलक पर संगत कर कलाकारों का भरपूर साथ दिया. कार्यक्रम में खरसावां राजघराने के युवराज दिव्यराज सिंहदेव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि इस भजन संध्या का आयोजन पुरी (ओडिशा) के ओम नमः शिवाय इवेंट्स के कलाकारों द्वारा किया गया, जिन्हें ओडिशा सरकार की ओर से विशेष रूप से खरसावां भेजा गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >