खरसावां: कुचाई के छोटा चाकडी में आयोजित भगवान श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई शामिल हुए. उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ महाप्रभु जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर पूजा-अर्चना की, तथा क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. रथयात्रा के दौरान विधायक दशरथ गागराई ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और विकास का मार्ग प्रशस्त हो. उन्होंने सभी लोगों के सुखमय जीवन तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की प्रार्थना की.
रथयात्रा में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई, श्रद्धालुओं संग खींचा महाप्रभु का रथ
खरसावां के कुचाई में विधायक दशरथ गागराई ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में भाग लिया. उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ रथ खींचकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की.

विधायक दशरथ गागराई | Prabhat Khabar Network