पानी लाने के लिए सड़क पार कर रहे नाबालिग को बाइक ने मारी टक्कर, वाहन ने कुचला, तीन घंटे सड़क जाम

सरायकेला में सड़क पार करते समय किशोर की बाइक और वाहन की चपेट में आने से मौत। मुआवजे और ब्रेकर की मांग को लेकर लोगों ने तीन घंटे तक सड़क जाम किया।

सरायकेला : सरायकेला कांड्रा मार्ग पर राजबांध के समीप सड़क हादसा में एक किशोर की मौत हो गयी. मृत्तक की पहचान सीनी कमलपुर गांव निवासी अमन अली (17) के रूप में हुई है. अमन पानी के लिए सड़क पार क रहा था. तभी बाइक ने उसे टक्कर मार दी. मैक्सीमो वाहन की चपेट में आ गया. इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सरायकेला-कांड्रा सड़क जाम कर दिया.

तीन घंटे तक जाम रही सड़क

जाम लगभग तीन घंटे तक रहा. इससे सड़क के दोनों छोर में वाहनों की लंबी कतार लग गयी. घटना शनिवार दोपहर 12:45 की है. प्रत्यक्षर्शीयों के अनुसार मृतक अपने चाचा के साथ सरायकेला में रहता था. घटना के समय वह पानी लाने के लिए सड़क पार कर रहा था, तभी सरायकेला की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी.

उड़कर सड़क के दूसरी ओर जा गिरा नाबालिग

टक्कर इतनी जोरदार थी कि नाबालिक उड़कर सड़क के दूसरी ओर जा गिरा. इसी दौरान कांड्रा की ओर जा रहे छोटा हाथी वाहन ने उसे कुचल दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को हिरासत में ले लिया. वहीं, छोटा हाथी चालक मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. इस दौरान लोग सड़क पर ब्रेकर लगाने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते रहे. करीब तीन घंटे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा.

सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने का आश्वासन

घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला महंती, इंस्पेक्टर राजेश टुडु, सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार घटनास्थल पहुंचे. आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे. काफी देर तक समझाने के बाद भी नहीं मानने पर सरायकेला अंचलाधिकारी अमित कुमार मौके पर पहुंचे. मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा देने का आश्वासन दिया.

स्पीड ब्रेकर बनवाने की बात समिति में रखने की बात पर हटे लाेग

हादसे वाली जगह पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग को सड़क सुरक्षा समिति में रखने का आश्वासन दिया तभी लोग माने और इसके बाद सड़क जाम हटाया. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dheeraj Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >