Seraikela Kharsawan News : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

खरसावां. खरसावां थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम खरसावां-उकरी मार्ग पर आकर्षणी मंदिर के पास चिलकू डाउन के समीप बाइक सवार युवक को हाइवा टक्कर मारते हुए फरार हो गया. हादसे में बाइक सवार आदित्यपुर के सिंहपुर (मधुपुर) गांव निवासी रोहित महतो (22) और धर्मेंद्र महतो (25) गंभीर रूप से घायल हो गये थे. दुर्घटना में रोहित और धर्मेंद्र महतो के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आयी थीं. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों काे एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. फिर बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. जमशेदपुर के टीएमएच में इलाज के दौरान धर्मेंद्र महतो की मौत हो गयी. जबकि रोहित महतो का एमजीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है. इधर, घटना के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है. खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद धर्मेंद्र महतो का शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >