खरसावां
. खूंटपानी प्रखंड स्थित रुइडीह पंचायत के ढीपासाई मैदान में बानरा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ. 32 टीमों के बीच हुई प्रतियोगिता का फाइनल मैच मस्ती बाबा एफसी व जोकलो एफसी के बीच हुआ. इसमें मस्ती बाबा की टीम विजेता बनी. समापन समारोह में समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रजनी बानरा, मुखिया मालती तियू, उप मुखिया अनिल माहली उपस्थित थे.विजेता को 30 हजार व उपविजेता को 20 हजार रुपये मिले
अतिथियों ने विजेता टीम को 30 हजार व उपविजेता जोकलो एफसी को 20 हजार रुपये नगद राशि देकर पुरस्कृत किया. वहीं, तृतीय वीर सिंह ब्रदर्स व चतुर्थ बच्चन ब्रदर्स तोरसिंदरी को 10-10 हजार रुपये नगद दिया गया. 40 प्लस में विजेता रही टीमों को खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया. मौके पर डिम्बु तियू, राहुल गोप, सतीश पूर्ति, श्याम लाल तियू, रेंगो गोप, सानम बानरा, श्याम ओमंग समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
