13 जुलाई को खरसावां में लगेगा लर्नर लाइसेंस शिविर

खरसावां में 13 जुलाई को लर्नर लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में शामिल हो सकते हैं।

खरसावां. जिला परिवहन कार्यालय की ओर से प्रखंडवार आयोजित किए जा रहे लर्नर लाइसेंस शिविर के तहत 13 जुलाई को खरसावां प्रखंड के पंचायत भवन में शिविर लगाया जाएगा. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में पूर्व से ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके अभ्यर्थियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. शिविर में हरीभंजा, बीटापुर, चिलगु, रीडींग, बुरुडीह, शिमला, खरसावां एवं जोजोडीह पंचायत के ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके आवेदक शामिल होंगे. यहां दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच तथा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप लर्नर लाइसेंस परीक्षा आयोजित की जाएगी. जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी आवेदकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर स्थल पर पहुंचने की अपील की है. अभ्यर्थियों को अपने साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रति, स्लॉट बुकिंग की प्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति तथा आवेदन प्रक्रिया में उल्लेखित अन्य आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने को कहा गया है, ताकि प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके. परिवहन विभाग ने आम नागरिकों से विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आग्रह किया है. साथ ही लर्नर लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन और स्लॉट बुकिंग कराने की अपील की है. जिला परिवहन कार्यालय ने वाहन चालकों से वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाने, सभी यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और सड़क सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की भी अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sachindra Dash

Published by: Pradip Kumar Mahto

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >