Seraikela Kharsawan News : 11वीं में नामांकन को आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक

पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सिजुलता (सरायकेला) में सत्र 2025-26 में कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन

राजनगर. पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सिजुलता (सरायकेला) में सत्र 2025-26 में कक्षा 11वीं में एडमिशन के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त है. इन रिक्तियों पर नामांकन के लिए होनेवाली चयन परीक्षा निरस्त कर दी गयी है. अब कक्षा 10 में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर नामांकन लिया जायेगा. इसके लिए जन्मतिथि 01.06.2008 से 31.07.2010 होनी चाहिए. सरायकेला के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं की परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए. नामांकन के लिए आवेदन पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सिजुलता, सरायकेला में जमा कर सकते हैं या पीडीएफ बनाकर विद्यालय के मेल jnvsaraikelas@gmail.com पर भेज सकते हैं. आवेदन पत्र www.navodaya.gov.in की वेबसाइट या विद्यालय में प्राप्त किया जा सकता है. इसकी जानकारी विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >