कुचाई में भू-मापक (अमीन) प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 जुलाई से नामांकन; युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल

कुचाई में नव भारत निर्माण संस्थान द्वारा भू-मापक (अमीन) प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो रहा है। 20 जुलाई से नामांकन करें और रोजगार के नए अवसर प्राप्त करें।

रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नव भारत निर्माण संस्थान द्वारा कुचाई प्रखंड में दो माह का भू-मापक (अमीन) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. संस्थान की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रशिक्षण के लिए 20 जुलाई 2026 से 1 अगस्त 2026 तक नामांकन किया जाएगा.

नामांकन प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी. इच्छुक अभ्यर्थी प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कुचाई स्थित नामांकन केंद्र पर आवेदन कर सकते हैं. प्रशिक्षण के लिए मैट्रिक, इंटर एवं उच्च योग्यता प्राप्त अभ्यर्थी पात्र होंगे. प्रशिक्षण का शुभारंभ 2 अगस्त 2026 से कुचाई में किया जाएगा. प्रशिक्षण प्रभारी मोहम्मद तसलीम अख्तर ने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रतिभागी सरकारी एवं गैर-सरकारी विभागों, वन विभाग, सिंचाई विभाग, अंचल कार्यालय, भू-अर्जन कार्यालय तथा निजी क्षेत्र में अमीन के रूप में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं.

नामांकन के समय अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड अथवा वोटर आईडी तथा आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे. संस्थान के अनुसार प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >