खरसावां: कुम्हारसाई स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आदर्श सेवा संघ की ओर से जिला उत्कल सम्मिलनी कमेटी के सलाहकार स्व. कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी की स्मृति में शोकसभा आयोजित की गयी. जिलाध्यक्ष सुमंत चंद्र मोहंती की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में शिक्षकों और पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इसके बाद स्व. षाड़ंगी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी.
सुमंत चंद्र मोहंती ने कहा कि कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी का निधन ओड़िया समाज के साथ-साथ जिले की कला, संस्कृति, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा कि स्व. षाड़ंगी ने अपने कार्यों और योगदान से समाज में अलग पहचान बनायी थी. उनके निधन से शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व की कमी महसूस होगी.
शोकसभा में सुशील कुमार षाड़ंगी, बिरोजा पति, अजय प्रधान, रंजीत मंडल, जयजीत षाड़ंगी, भारत चंद्र मिश्रा, शिवचरण महतो, पुष्पा पुष्टि, रेणु महाराणा, सविता विषय, रचिता मोहंती, कनिता दे एवं विश्वनाथ सिंह देव समेत अन्य उपस्थित थे.
