ओत गुरु कोल लाको बोदरा की स्मृति में शिविर, 49 लोगों ने दिया खून

खूंटपानी में झामुमो की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 49 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. विधायक दशरथ गागराई ने इसका उद्घाटन करते हुए रक्तदान को महादान बताया. इस पहल से जरूरतमंदों को नया जीवन मिल सकेगा.

खूंटपानी : किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के संकल्प के साथ सोमवार को खूंटपानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासाहातु में रक्तदाताओं की कतार लगी. झामुमो की ओर से ओत गुरु कोल लाको बोदरा की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया. शिविर में कुल 49 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

विधायक दशरथ गागराई ने किया शिविर का उद्घाटन

शिविर का उद्घाटन खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने दीप प्रज्वलित कर एवं ओत गुरु कोल लाको बोदरा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है. रक्त का कोई विकल्प नहीं है. हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में काम आ सकता है. स्वस्थ लोगों को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने कहा - खूंटपानी क्षेत्र में भी पिछले कुछ वर्षों में रक्तदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है. स्वैच्छिक रक्तदान से ब्लड बैंकों में रक्त की कमी दूर करने में मदद मिलती है. उन्होंने युवाओं और सामाजिक संगठनों से भी सेवा के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया.

रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और टी-शर्ट

शिविर में रक्तदान करने वाले सभी 49 रक्तदाताओं को विधायक दशरथ गागराई ने प्रशस्ति पत्र और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया. उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना है.

रक्तदान शिविर में ये रहे मौजूद

मौके पर चाईबासा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शिव चरण हांसदा, खूंटपानी सीएचसी प्रभारी डॉ मीना मुर्मू, बीपीएम प्रकाश मुंडा, बासंती गागराई,विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा, डिम्बु तियु, राहुल गोप, अर्जुन हेम्ब्रम, अजय समड़, बबलू बोदरा, रजनी बानरा, रायमुनि कांडेयांग, सतीश पुरती, दुम्बी हाईबुरू, बिरसा तियु समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >