खरसावां : रेंगोगोडा के आदिवासी टोला तक पहली बार बनी सड़क, विधायक दशरथ गागराई ने किया उद्घाटन

Seraikela Kharsawan News: खरसावां के रेंगोगोडा आदिवासी टोला में पहली बार सड़क पहुंची है. विधायक दशरथ गागराई ने विधायक निधि से बनी मिट्टी-मुरूम सड़क का उद्घाटन किया, जिससे ग्रामीणों को आवागमन की बड़ी राहत मिली है.

खरसावां से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: देश के आजादी के 79 साल बाद भी खरसावां प्रखंड क्षेत्र के रेंगोगोडा गांव स्थित आदिवासी टोला तक जाने के लिए सड़क नहीं था. खरसावां विधायक दशरथ गागराई की पहल पर पहली बार विधायक निधि से मिट्टी-मुरूम सड़क का निर्माण कराया गया है. खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने शिलापट्ट अनावरण कर रेंगोगोडा के आदिवासी टोला में मिट्टी मोरुम सड़क का उदघाटन किया. विधायक दशरथ गागराई के विधायक फंड (TSP योजना 2025-26) से इस मिट्टी मुरूम पथ को बनाया गया था.

विधायक दशरथ गागराई ने कहा 

मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि रेंगोगोडा गांव से आदिवासी टोला तक जाने के लिए अब तक कोई सड़क नहीं थी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. सड़क बनने से अब गांव के विकास को भी गति मिलेगी. मौके पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि यह सड़क निर्माण स्थानीय आदिवासी टोला के ग्रामीणों के लिए आवागमन को सुगम बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है. आने वाले दिनों में इस सड़क का भी पक्कीकरण कर दिया जाएगा. 

क्षेत्र के विकास के लिए  प्रतिबद्ध हैं : दशरथ गागराई

विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि प्राथमिकता के साथ क्षेत्र के जन समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. गांवों में बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराया जा रहा है. सरकार के विकास योजनाओं का सीधा लाभ गांव के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को भी सुना तथा प्राथमिकता के साथ समाधान का भरोसा दिया.

गांव में जाने के लिए पहली बार बनी सड़क, ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

रेंगोगोडा के आदिवासी टोला में विधायक फंड से मिट्टी-मोरुम सड़क बनने पर ग्रामीणों ने आभार जताया. ग्रामीणों ने कहा कि विधायक दशरथ गागराई की पहल पर पहली बार गांव में जाने के लिए सड़क बना. पहले सड़क के अभाव में आवागमन में काफी परेशानी होती थी. ईधर रेंगोगोडा आदिवासी टोला पहुंचने पर विधायक दशरथ गागराई का ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. उद्घाटन समारोह में सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, संजय प्रधान, मुखिया रूइबारी माझी, लक्ष्मी तांती, साधुचरण सोय, राजेश दलबेहरा, रामचंद्र लौहरा समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: रंका सीएचसी को अनुमंडलीय अस्पताल बनाने की मांग तेज, स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा गया ज्ञापन

यह भी पढ़ें: CM हेमंत ने लॉन्च किया ‘आदिनिवास’ ऐप, बोले- आदिवासियों को एक सूत्र में जोड़ेगा ये डिजिटल प्लेटफॉर्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >