खरसावां में गहराया बिजली संकट, रात भर गुल रही बिजली

खरसावां में बारिश के बाद बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग रातभर उमस भरी गर्मी में परेशान रहे. जर्जर तारों और फॉल्ट से स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

खरसावां: खरसावां में बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है. रविवार की रात मेघ गर्जन के साथ हुई झमाझम बारिश के बाद खरसावां के अधिकांश इलाकों में बिजली गुल हो गयी. रात करीब नौ बजे तेज बारिश और हल्की हवा चलने के कारण बिजली लाइन में फॉल्ट आ गया, जबकि तेज थंडरिंग से कई स्थानों पर इंसुलेटर पंचर हो गये. रातभर बिजली नहीं रहने के कारण उमस भरी गर्मी में लोगों की नींद उड़ गयी और पंखे-कूलर बंद रहने से बच्चे व बुजुर्ग खासे परेशान रहे.

खरसावां से बड़ाबम्बो तक आपूर्ति प्रभावित

सांकेतिक तस्वीर

इस बिजली संकट का असर खरसावां से लेकर बड़ाबम्बो क्षेत्र तक व्यापक रूप से देखने को मिला. कई गांवों और बस्तियों में पूरी रात अंधेरा छाया रहा और बारिश थमने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी. हालांकि, सोमवार की सुबह बिजली विभाग की टीम ने बड़ाबम्बो क्षेत्र में फॉल्ट का पता लगाकर उसे दुरुस्त कर दिया, जिसके बाद वहां बिजली चालू कर दी गयी, लेकिन खरसावां और इसके कई अन्य इलाकों में घंटों बिजली नहीं आई.

स्थायी समाधान की मांग कर रहे उपभोक्ता

लगातार कई घंटे तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति गहरी नाराजगी देखी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश और मेघ गर्जन के दौरान खरसावां में बिजली कटना आम बात हो गयी है, और हल्की बारिश में भी घंटों बिजली गायब रहती है. उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से जर्जर तारों और उपकरणों की जल्द जांच कराने तथा बारिश के दौरान होने वाले फॉल्ट्स का स्थायी समाधान निकालने की पुरजोर मांग की है ताकि रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित न हों.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >