बारिश के साथ बिजली गुल, रातभर गर्मी से लोग परेशान, यहां जानें कब आएगी बिजली

खरसावां में रविवार रात तेज बारिश और थंडरिंग के कारण बिजली व्यवस्था ठप हो गई. घंटों बिजली गुल रहने से बच्चों और बुजुर्गों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ा.

खरसावां : रविवार की रात हुई भारी बारिश और तेज मेघ गर्जन ने खरसावां की विद्युत व्यवस्था की पोल खोल दी है. रात करीब नौ बजे गुल हुई बिजली से कई इलाकों में सोमवार दोपहर तक बहाल नहीं हो सकी. तेज थंडरिंग के कारण कई स्थानों पर इंसुलेटर पंक्चर हो गये. बिजली तार टूटकर नीचे गिर गये. इससे आपूर्ति ठप हो गयी.

घरों में बंद हो गया पंखा और कूलर

बिजली नहीं रहने के कारण घरों में पंखे और कूलर बंद हो गये. बारिश के बाद फैली उमस और चिपचिपाहट भरी गर्मी के बीच लोगों के लिए रात काटना बेहद मुश्किल हो गया. छोटे बच्चों और बुजुर्गों को इस दौरान भारी परेशानी झेलनी पड़ी. साथ ही मोबाइल चार्जिंग से लेकर दैनिक घरेलू कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हुए. लगातार बारिश के बीच फॉल्ट को ठीक करना विभाग के लिए चुनौती बना रहा. बड़ाबांबो क्षेत्र में सोमवार सुबह बिजली विभाग की टीम ने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी, लेकिन खरसावां और आसपास के इलाकों में दोपहर करीब 12 बजे के बाद ही बिजली मिल सकी.

स्थानीय उपभोक्ताओं में नाराजगी

स्थानीय उपभोक्ताओं में इस बात को लेकर नाराजगी है कि हल्की बारिश या मेघ गर्जन के बाद भी यहां घंटों बिजली गुल रहना आम बात बन गयी है. लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि पुराने और जर्जर तारों और उपकरणों की नियमित जांच की जाये, ताकि बार-बार होने वाली बिजली कटौती से राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >