सिपाही पर बदसलूकी का आरोप, आदिवासी संगठनों ने केरसे मुंडा चौक किया जाम

खरसावां में हेलमेट चेकिंग के दौरान सिपाही पर मारपीट का आरोप, आक्रोशित लोगों ने एक घंटे तक सड़क जाम कर दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की।

खरसावां : हेलमेट चेकिंग के दौरान एक सिपाही पर युवक के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाते हुए आदिवासी हो समाज महासभा, आदिवासी समन्वय समिति और स्थानीय लोगों ने शनिवार शाम केरसे मुंडा चौक पर करीब एक घंटे तक सड़क जाम किया. लोगों ने चौक के चारों ओर लकड़ी का बल्ला लगाकर आवागमन रोक दिया. इससे चारों दिशाओं की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही.

हेलमेट जांच के दौरान बदसलूकी का आरोप

जानकारी के अनुसार कुचाई प्रखंड के तिलोपोदा गांव निवासी भरत बानरा अपनी बीमार मां के लिए दवा लाने बाइक से खरसावां जा रहे थे. आरोप है कि हेलमेट जांच के दौरान एक सिपाही ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए हाथापाई की. इसके बाद भरत बानरा ने घटना की जानकारी सामाजिक संगठनों के लोगों को दी. शाम करीब 4.20 बजे संगठन के सदस्य और स्थानीय लोग केरसे मुंडा चौक पहुंचे और सड़क जाम कर दिया.

दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जाम कर रहे लोगों ने मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. थाना प्रभारी राहुल सिंह के छुट्टी पर रहने के कारण प्रभार में रहे एसआई श्याम बाबू राठौर जाम स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. बाद में थाना प्रभारी राहुल सिंह ने दूरभाष से जामकर्ताओं से बातचीत की और छुट्टी से लौटने के बाद मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोगों ने करीब 5.20 में जाम हटा लिया और यातायात सामान्य हुई. करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >