खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का धरना-प्रदर्शन 19 को, बैठक में क्या रणनीति बनी यहां जानें

केंद्र सरकार के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो 19 सितंबर को राजनगर में धरना-प्रदर्शन करेगा। सांसद जोबा माझी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया।

राजनगर : केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो ने 19 सितंबर को राजनगर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन की तैयारी तेज कर दी है. रविवार को राजनगर बाजार स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गयी.

कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, बिशु हेम्ब्रम, वरिष्ठ नेता कालीपद सोरेन और बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे. पंचायत और गांव स्तर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

सात सितंबर का कार्यक्रम हुआ था स्थगित

बताया गया कि विधेयक के विरोध में पूर्व निर्धारित धरना-प्रदर्शन सात सितंबर को होना था, लेकिन झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था. अब केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर 19 सितंबर को कार्यक्रम आयोजित होगा. सांसद जोबा माझी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. गणेश महाली ने कहा कि विधेयक के खिलाफ पार्टी व्यापक स्तर पर आवाज उठायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Surendra mardi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >