झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ ने डीएसई से की शिष्टाचार भेंट

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने सरायकेला डीएसई से मुलाकात कर शिक्षकों की लंबित समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की.

सरायकेला: झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के बैनर तले शुक्रवार को संघ के प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा अधीक्षक अमित कुमार से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने डीएसई का स्वागत किया और जिले की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. मुलाकात के क्रम में शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक समस्याओं को लेकर विस्तार से बातचीत हुई. संघ के सदस्यों ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं, विद्यालयों में आधारभूत संरचना, शिक्षकों की कमी और अन्य प्रशासनिक विषयों पर डीएसई का ध्यान आकृष्ट कराया.

डीएसई ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया. डीएसई से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में तरुण कुमार सिंह,ब्रजमोहन यादव, मंगल सिंह बेसरा,संतोष महतो,पंचु मारडी, मलय कुमार माझी, प्रभाशंकर मणि तिवारी,नयन मणि दास, सुदीप मुखर्जी, पूर्ण चन्द्र रजक, करम सिंह मुण्डा, प्रदीप कुमार प्रमाणिक एवं घनश्याम महतो सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratap mishra

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >