जमशेदपुर से उड़ान भरने के बाद लापता विमान की तलाश में एनडीआरएफ ने लांच किया सर्च ऑपरेशन, देखें VIDEO

Jharkhand News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लापता हुए विमान की तलाश में एनडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन लांच कर दिया है.

Jharkhand News|चांडिल (सरायकेला), हिमांशु गोप : जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लापता जहाज की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम जमशेदपुर से सटे चांडिल डैम पहुंची है. टीम ने बुधवार को चांडिल डैम में अलकेमिस्ट एविएनशन के ट्रेनिंग विमान की खोज शुरू की. हालांकि, अभी तक विमान का पता नहीं चला है.

सर्च ऑपरेशन के लिए जरूरी सामान के साथ चांडिल डैम में उतरी एनडीआरएफ की टीम. फोटो : प्रभात खबर

मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से टेक-ऑफ करने के बाद से अलकेमिस्ट एविएशन का ट्रेनिंग विमान लापता है. विमान में इंस्ट्रक्टर और एक ट्रेनी पायलट सवार था. उड़ान भरने के करीब 20 मिनट के बाद से उनका संपर्क सोनारी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से कट गया.

लापता विमान की तलाश के लिए बोट व अन्य सामानों के साथ एनडीआरएफ की टीम. फोटो : प्रभात खबर

इसके बाद लगातार एटीसी ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. तब से विमान की खोजबीन जारी है. बुधवार की सुबह साढ़े 9 बजे एनडीआरएफ की टीम चांडिल डैम पहुंची और डैम में घुसने की तैयारी शुरू कर.

एनडीआरएफ की टीम से चर्चा करती सरायकेला की एसडीओ व अन्य. फोटो : प्रभात खबर

करीब एक घंटे के बाद एनडीआरएफ ने साढ़े 10 बजे दो बोट और अपने अन्य साज-ओ-सामान के साथ 11 सदस्यीय टीम को डैम में उतारा. इसके बाद से विमान को तलाशने का काम जारी है. एनडीआरएफ टीम के साथ एसडीओ शुभ्रा रानी, एसडीपीओ सुनील कुमार राजवार, बीडीओ तालेश्वर रविदास व अन्य चांडिल डैम के तट पर मौजूद रहे.

Jharkhand Trending Video

Also Read

जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से उड़ा ट्रेनी विमान लापता, पायलट और ट्रेनी पायलट के साथ विमान का कोई सुराग नहीं

Nepal में एक विमान लापता, चार भारतीयों समेत 22 लोग हुए थे सवार, इलाके में हो रही है बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >