झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन कहां से करेंगे नये अध्याय की शुरुआत ? खुद किया बड़ा खुलासा

मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि वे कोल्हान के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे. लोगों का भरपूर समर्थन मुझे मिल रहा है. तमाम जगहों से लोग मिलने पहुंच रहे हैं.

खरसावां, शचिंद्र दाश/प्रताप मिश्रा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री चंपाई सोरेन गुरुवार को खरसावां पहुंचे. जहां उन्होंने शहीद केरसे मुंडा चौक पर स्थित उनके शिलापट्ट पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब राजनीति के नये अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं. मंत्री चंपाई सोरेन ने खरसावां के शहीदों को नमन करते हुए इसी जगह से नई नए अध्याय की शुरुआत करने और सबसे पहले कोल्हान के सभी 14 सीटों पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही.

चंपाई सोरेन ने खरसावां में क्या कहा ?

मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि वे कोल्हान के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे. लोगों का भरपूर समर्थन मुझे मिल रहा है. तमाम जगहों से लोग मिलने पहुंच रहे हैं. लोगों से मिल रहे अपार जनसमर्थन के कारण ही सक्रिय राजनीति में रहने का निर्णय लिया है. उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों से कहा कि अब वे तय कर चुके हैं कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे. आज से एक नयी यात्रा की शुरुआत हो रही है. हमेशा जनहित के लिये राजनीतिक किया है, आगे भी जन हित के लिए आवाज उठाते रहेंगे.

चंपाई सोरेन ने किसे दी श्रद्धांजलि ?

इस दौरान पूर्व सीएम सह राज्य के मंत्री चंपाई सोरेन खूंटपानी के भोया गांव के सोसोबासा टोला पहुंचे. यहां सड़क दुर्घटना में मृत आरक्षी विनय कुमार बानसिंह के समाधी स्थल पर पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही परिजनों से भी मिलकर उनको ढांढस बंधाया और संवेदना व्यक्त की. मालूम हो कि पुलिस की एस्कॉट पार्टी के चालक रहे आरक्षी विनय कुमार बानसिंह की मौत विगत मंगलवार की रात पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को एस्कॉट कर उनके जिलिंगगोडा (गम्हरिया) स्थित आवास से वापस लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना में हो गयी थी.

चंपाई सोरेन के समर्थकों ने क्या कहा ?

कोल्हान दौरे पर निकलने से पूर्व सीएम सह राज्य के मंत्री चंपाई सोरेन चाईबासा में भी समर्थकों से मिले. इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों ने चंपाई सोरेन के समर्थन में- दादा आप आगे बढ़ें, हम आपके साथ हैं, जैसे नारे लगाए. झारखंड टाईगर जिंदाबाद जिंदाबाद का नारा भी जमकर गूंजा.

किन अटकलों पर लगाया विराम ?

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले तक पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बीजेपी में जाने की अटकलें तेज थीं. लेकिन बुधवार को इन कयासों पर विराम लग गया. उन्होंने दिल्ली से वापस लौटने के बाद नया संगठन बनाने का ऐलान कर दिया. हालांकि इससे पहले राजनीतिक सूत्र उन्हें बीजेपी नेता के संपर्क में होने की बात कह रहे थे. लेकिन उन्होंने दिल्ली से वापस लौटने के क्रम में ये साफ कर दिया था कि उनकी किसी बीजेपी नेता से मुलाकात नहीं हुई है.

Also Read: Jharkhand Politics: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का जमशेदपुर में जोरदार स्वागत, कहा-बेटी और पोते से मिलने गए थे दिल्ली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >