दोस्तों के साथ पार्टी करने गया युवक वापस नहीं लौटा, सरायकेला में पेड़ पर लटकी मिली सिर कटी लाश

Jharkhand Crime News: सरायकेला के चांडिल में युवक का शव बरामद किया गया है. उनकी हत्या तब हो गयी जब वह दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था. पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतल समेत कई चीजें बरामद हुई है.

सरायकेला, हिमांशु गोप: जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र के कामारगोड़ा स्थित नाले के पास से एक युवक का शव बरामद हुआ. पुलिस को मृतक की लाश एक खजूर के पेड़ से बरामद हुई. उसकी पहचान जमशेदपुर के सोनारी निवासी शिवम कुमार सिंह (22) के रूप में हुई है. युवक की हत्या तेजधार वाले हथियार (चापड़) से सिर और गला काटकर की गई है. शव के पास से पुलिस ने शराब की बोतल, सिगरेट का डब्बा, कोल्ड ड्रिंक्स, पानी की बोतल और एक सीडी डीलक्स बाइक (JH05AJ-5268) को बरामद की है.

जांच में जुटी पुलिस

सोनारी के युवक शिवम कुमार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बरामद सामान से पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं. पुलिस युवक के फोन डिटेल्स भी खंगाल रही है. जानकारी के मुताबिक बीते रात शिवम अपने किसी करीबी दस्तों के साथ पार्टी करने के लिए कामारगोड़ा आया था. जहां पार्टी करने के बाद तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई. शिवम का पूरा शरीर खून से लतपथ था.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Shahzadi Case Dubai: दुबई में शहजादी को कैसे दिया गया मृत्युदंड, फांसी या फिर कुछ और?

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी

इस संबंध में चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिन्हा (binha) ने बताया कि गर्दन काटकर युवक की हत्या की गई है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. बहुत जल्द मामले का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >