Jharkhand Crime News: सरायकेला में युवती की हत्या, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

Jharkhand Crime News: सरायकेला जिले में एक 18 साल की युवती की हत्या से सनसनी फैल गई है. सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है.

Jharkhand Crime News|सरायकेला, धीरज सिंह : सरायकेला जिले में एक युवती की हत्या कर दी गई है. सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना सरायकेला थाना के साशन गांव के पास की है.

युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी

गांव के पास खरकई नदी के किनारे से इस 18 वर्षीय युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही एसडीपीओ समीर सवैया, सरायकेला के थाना प्रभारी सतीश बर्नवाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की छानबीन की जा रही है.

घटनास्थल से शराब की बोतल, शक्तिवर्द्धक दवा के कवर मिले

प्रथम दृष्ट्या दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. सरायकेला की पुलिस ने कहा है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर शराब की बोतल और शक्तिवर्द्धक दवा के कवर बरामद हुए हैं. शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है.

50 मीटर तक घसीटने के बाद कूचकर हुई युवती की हत्या

युवती को करीब 50 मीटर दूर तक घसीटा गया. बाद में सीमेंट से बने पिलर से कूचकर उसकी हत्या कर दी गई. घटना में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. युवती की पहचान नहीं हो पाई है. आसपास के ग्रामीण भी उसकी पहचान बताने में असमर्थ हैं.

कुछ युवकों के साथ आई थी युवती, पार्टी भी हुई थी

थाना प्रभारी सतीश कुमार वर्णवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. पता चला है कि युवती कुछ लड़कों के साथ आई थी. इन लोगों ने पार्टी भी की थी. इसके बाद ही कुछ विवाद हुआ होगा, जिसके बाद युवती की हत्या हुई होगी. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Also Read

Latehar Crime News: बालूमाथ रेलवे साइडिंग में अज्ञात बदमाशों की गोलीबारी से दहशत

साहिबगंज में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, शाम को थी बेटे की शादी, सुबह हो गई पिता की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >