सम्मान राशि की मांग पर आंदोलनकारियों का धरना चौथे दिन भी जारी

सरायकेला में झारखंड आंदोलनकारियों का धरना चौथे दिन भी जारी है। सम्मान राशि न मिलने से नाराज आंदोलनकारी अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे।

सरायकेला. जिला मुख्यालय स्थित सिदो कान्हू पार्क में सम्मान राशि के भुगतान की मांग को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों का धरना लगातार चौथे दिन भी जारी रहा. झारखंड आंदोलनकारी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष धनपति सरदार के नेतृत्व में यह प्रदर्शन चल रहा है. आंदोलनकारियों का आरोप है कि अलग राज्य की लड़ाई लड़ने वाले इन वीरों को पिछले आठ महीनों से सम्मान राशि नहीं मिली है. चार दिन बीतने के बाद भी किसी प्रशासनिक अधिकारी के सुध न लेने से आहत आंदोलनकारियों ने अब सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने का फैसला किया है. शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल रांची जाकर सीएम को जिला प्रशासन की इस उपेक्षा और अपनी समस्याओं से अवगत कराएगा. धरना पर बैठे आंदोलनकारियों में राजेश मुंडरी, योगेश्वर बेसरा, तारापद महंतो, जन्मेजय मंडल,शीला मालती टुडू, शमशान सिंह मुंडा, भगत बेसरा, लखन मुदीया, दीपक प्रधान, दादीकुई विजय, वीरेंद्र, लखन, लाभो महतो सहित अन्य धरने पर बैठे हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratap mishra

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >