seraikela News : कुचाई को हराकर जामदा चैंपियन, एसडीपीओ ने किया पुरस्कृत

कुचाई में सामुदायिक पुलिसिंग से फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

खरसावां. कुचाई के बिरसा स्टेडियम में गुरुवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता हुई. फाइनल मैच में कुचाई को हराकर जामदा की टीम चैंपियन बनी. एसडीपीओ समीर कुमार सावैयां, बीडीओ साधु चरण देवगम, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा आदि ने विजेता व उप विजेता टीम के साथ अन्य टीमों को पुरस्कृत किया. फाइनल में मैन ऑफ द मैच मंगल सिंह मुंडा व बेस्ट गोलकीपर जय सिंह सोय को एक-एक फुटबॉल तथा बेस्ट स्कोरर सोमा मुंडा को एक जोड़ा बूट दिया गया.

खिलाड़ियों को नशा से दूर रहने की सलाह

एसडीपीओ ने ग्रामीणों को अफीम की अवैध खेती व विक्रय निषेध तथा दुष्परिणाम के बारे में जागरूक किया. अफीम की जगह वैकल्पिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया. एसडीपीओ ने मुंडारी भाषा में ग्रामीणों को कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. खिलाड़ियों को नशा से दूर रहने, लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने, जीवन में अनुशासन को अपनाने के लिये प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >