खरसावां व चौका में सड़क हादसों में चार युवक घायल

चौका-कांड्रा मार्ग पर जर्जर सड़क के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त

खरसावां/चौका.

जिले के खरसावां और चौका थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. पहला हादसा खरसावां-रिडंग मुख्य मार्ग पर खेजुरदा पुलिया (सुरु नदी) के पास हुआ. यहां अनियंत्रित बाइक सीधे पुलिया से करीब 14 फीट नीचे नदी में जा गिरी. दुर्घटना में अरुण मछुवा (रिडींग निवासी) और राजू मछुवा घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के जेम्को क्षेत्र का रहने वाला राजू मछुवा खरसावां की रिडींग पंचायत अंतर्गत कातीदिरी स्थित अपने रिश्तेदार के घर आया था. गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अरुण मछुवा के साथ बाइक पर सवार होकर रिडींग से खरसावां की ओर जा रहा था. इसी दौरान खेजुरदा पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गयी. सूचना पाकर खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार व एसआइ प्रकाश कुमार ने घायलों को खरसावां सीएचसी पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सरायकेला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

चौका: जर्जर सड़क ने ली रफ्तार की परीक्षा

दूसरा हादसा चौका थाना क्षेत्र के चौका-कांड्रा सड़क मार्ग पर खुंटी पहाड़धार के समीप गुरुवार शाम को हुआ. खराब और जर्जर सड़क पर तेज रफ्तार बाइक पलट गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को सुरक्षित सड़क के किनारे किया. पीछे आ रहे अन्य साथियों ने दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. घायलों में गम्हरिया निवासी साहिल व एक अन्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >