कुचाई में 50 किसानों के बीच हाईब्रिड धान बीज वितरित

कुचाई प्रखंड में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 50 किसानों को निशुल्क हाइब्रिड धान बीज वितरित किए गए। आधुनिक खेती अपनाने पर दिया गया विशेष जोर।

कुचाई के 50 किसानों को निशुल्क रुप से हाईब्रिड़ धान के बीज देते अधिकारी व जन प्रतिनिधि खरसावां. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) के तहत गुरुवार को कुचाई प्रखंड में 50 किसानों के बीच निःशुल्क हाइब्रिड धान बीज का वितरण किया गया. कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य जींगी हेंब्रम, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, एफआइएसी अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, बीटीएम राजेश कुमार समेत अन्य अतिथियों ने किसानों को बीज उपलब्ध कराया. इस दौरान आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने पर जोर दिया गया. बीटीएम राजेश कुमार ने किसानों से समय पर बुआई, बीजोपचार और संतुलित उर्वरक के उपयोग की अपील की. वक्ताओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर किसान उत्पादन बढ़ाने के साथ अपनी आय में भी वृद्धि कर सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sachindra das

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >