Saraikela News : छऊ के संरक्षण को राज्यपाल से मिले नपं के पूर्व उपाध्यक्ष

छऊ के संरक्षण को राज्यपाल से मिले नपं के पूर्व उपाध्यक्ष

सरायकेला.

सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक सह सलाहकार सदस्य मनोज चौधरी राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार व कला संस्कृति विभाग के सचिव आसीफ एकराम से कलाकारों के विकास को लेकर मिले. राजकीय छऊ कलाकेंद्र की स्थिति से अवगत कराते हुए स्मारपत्र सौंपा. कहा कि अमृत कला छऊ नृत्य कला व कलाकारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन प्रयासरत है. उनके सामूहिक प्रयास से प्रशासन की ओर से चैत्र पर्व में अधिकतर कलाकारों को प्राथमिकता और सम्मान दिया गया. पत्र में कहा कि राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र को व्यवस्थित करने, नियमित छोटे-छोटे बच्चों को प्रोजेक्ट द्वारा प्रशिक्षण देने, राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के निदेशक सहित अन्य रिक्त पदों पर स्थायी नियुक्ति कराने, संविदा के आधार पर योग्य गुरु की नियुक्ति कराने के लिए राज्य सरकार को निर्देशित करने सहित काशी साहू विश्वविद्यालय में छऊ से संबंधित पढ़ाई शुरू कराने का आग्रह किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >