खूंटपानी के पुरूनिया में फुटबॉल का रोमांच, 48 टीमों ने दिखाया दम

खूंटपानी के पुरूनिया में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में 48 टीमों ने भाग लिया। कोल्हान बेंगोल बींज ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया।

खूंटपानी : पुरूनिया गांव में तीन दिनों तक फुटबॉल का जुनून सिर चढ़कर बोला. शहीद स्व. शिवचरण होनहागा की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित मुंडा स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 48 टीमों ने मैदान में अपना दमखम दिखाया. फाइनल मुकाबले के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ. मैदान में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली, तो बड़ी संख्या में जुटे दर्शकों ने तालियों और उत्साह से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया.

कोल्हान बेंगोल बींज ने जीता खिताब

फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोल्हान बेंगोल बींज की टीम चैंपियन बनी. विजेता टीम को 40 हजार रुपये नगद देकर पुरस्कृत किया गया. एनवाईएस मौदी की टीम उपविजेता रही, जिसे 30 हजार रुपये नगद प्रदान की गयी. एबीसी पुरूनिया की टीम तीसरे स्थान पर रही. उसे 20 हजार रुपये नगद मिले. चौथे स्थान पर रही बानरा स्पोटिंग क्लब बुरूजोल को पांच हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया. पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी नगद पुरस्कार दिया गया. सभी टीमों को एक एक खस्सी भी दी गई.

40 प्लस खिलाड़ियों के लिए भी प्रतियोगिता

आयोजन की खास बात यह रही कि 40 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिए भी अलग फुटबॉल प्रतियोगिता करायी गयी. इस प्रतियोगिता में रुनु झुनु क्लब को हर कर कस्तूईया की टीम विजेता बनी. दोनों टीमों को सम्मानित किया गया.

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिले बेहतर अवसर : बासंती

समापन समारोह की मुख्य अतिथि विधायक दशरथ गागराई की पत्नी बासंती गागराई ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत खिलाड़ियों को बेहतर मंच और प्रोत्साहन देने की है. अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारें और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें.

मौके पर ये थे मौजूद

मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा, अशोक मुंडरी, अर्जुन हेम्ब्रम, राजकुमार पान, सतीश पुरती, सिनी होनहागा, मानकी होनहागा समेत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >