सरायकेला में करंट की चपेट में आकर हाथी की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

Seraikela Kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह-सपारूम जंगल में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. प्रारंभिक आशंका है कि हाथी बिजली के तार की चपेट में आया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

चांडिल से हिमांशु गोप की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तिरुलडीह और सपारूम गांव के बीच स्थित जंगल में एक जंगली हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि हाथी की मौत बिजली तार के करंट की चपेट में आने से हुई है. 

मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम 

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. सूचना पाकर वन विभाग की टीम और तिरुलडीह पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. 

जांच के बाद ही होगी स्थिति स्पष्ट 

मिली जानकारी के अनुसार, तिरुलडीह और सपारूम के बीच जंगल में इन दिनों हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है. इसी क्षेत्र में बिजली के तार होने की बात भी सामने आई है. आशंका है कि इसी तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है. फिलहाल वन विभाग की टीम हाथी की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और वन विभाग की गतिविधियों पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई. 

इसे भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में पिटाई पर हाईकोर्ट सख्त, स्वास्थ्य सचिव और सरायकेला एसपी से मांगा जवाब

इसे भी पढ़ें: खरसावां के सरदार हत्याकांड में खुलासा: पत्नी और साला ने दूसरों के साथ मिलकर की थी हत्या, चार गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >