खरसावां. मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को खूंटपानी स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय बालिका विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया. प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.
मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्य शशि भूषण मलिक ठाकुर, आसरा संस्था के शिक्षा पदाधिकारी भागीरथी गोप आदि मौजूद रहे.
विद्यालय के वैतरणी, संजय, स्वर्णरेखा और काली कोयल सदन के बीच फुटबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और रिले रेस प्रतियोगिताएं हुईं. विजेता छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल एवं खेल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
