seraikela kharsawan news: जीवनभर संगठन के लिए समर्पित रहे धरनीधर

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे नीमडीह, भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले

चांडिल. नीमडीह प्रखंड के जामडीह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले. उन्होंने जामडीह में दिवंगत धरनीधर सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि धरनीधर सिंह मुंडा जीवनभर संगठन को समर्पित रहे. वे राष्ट्रवाद के विचारधारा के प्रहरी भी थे. उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी. धरनीधर का त्याग, संघर्ष और निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणादायक है. इस दौरान धरनी सिंह मुंडा के परिजनों से भी भेंट की.

राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जतायी

इसी दौरान अर्जुन मुंडा ने रघुनाथपुर व चांडिल चौक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कई विषयों पर चर्चा की. उन्होंने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की. साथ ही राज्य सरकार को विधि-व्यवस्था दुरुस्त करने की सलाह दी. पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा. इस अवसर पर मुखिया सुलोचना देवी, मदन सिंह सरदार, खुदी सिंह, विपुल सिंह सरदार, नारायण सिंह, भोला सिंह सरदार, चंद्रमोहन दास, प्रभात पोद्दार, बणु सिंह सरदार, वासुदेव सिंह, फटीक मंडल, आकाश महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >