Saraikela Kharsawan News : सरायकेला में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग

सरायकेला में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग

आदित्यपुर.

श्रम नियोजन प्रशिक्षण कौशल विकास उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव राजद पुरेंद्र नारायण सिंह रांची नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में मिले. इस दौरान उन्होंने मंत्री को एक मांग पत्र सौंपते हुए सरायकेला-खरसावां व गोड्डा में मजदूरों के बच्चों के लिए इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की. पत्र के माध्यम से बताया गया कि मजदूरों के लिए गठित भवन व संनिर्मान कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक व गरीब मजदूर के बच्चों को इसका लाभ मिले.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >