झारखंड विधानसभा में गूंजा कुचाई एग्रो पार्क का 'घपला'! JMM विधायक ने अपने ही सरकार को घेरा

Dashrath Gagrai: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में विधायक दशरथ गागराई ने कुचाई के सुरसी एग्रो पार्क में 3 करोड़ की लागत के बावजूद अव्यवस्था का मुद्दा उठाया. उन्होंने एजेंसी को गलत तरीके से भुगतान का आरोप लगाया, जबकि सरकार ने किसानों द्वारा संचालन की बात कही.

Dashrath Gagrai, सरायकेला (शचिंद्र कुमार दाश): सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड स्थित सुरसी के एग्रो टेक्नोलॉजिकल पार्क की अव्यवस्था का मामला विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन उठाया गया. विधायक दशरथ गागराई ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से बताया कि वर्ष 2022 में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से इस पार्क की स्थापना की गयी थी. इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक के जरिये नगदी और व्यावसायिक फसलों की खेती, डेयरी, मत्स्य पालन, बकरी पालन, शहद उत्पादन और फूलों की खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाना था, लेकिन वर्तमान में इसका लाभ क्षेत्र के किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है.

विधायक दशरथ गागराई ने लगाया बड़ा आरोप

विधायक दशरथ गागराई ने आरोप लगाया कि योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसी ‘बेटर वर्ल्ड फाउंडेशन’ इसे सही तरीके से संचालित नहीं कर सकी, इसके बावजूद उसे भुगतान कर दिया गया. उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या इस योजना को दोबारा प्रभावी तरीके से शुरू करने की कोई योजना है.

Also Read: सरायकेला सदर अस्पताल का ICU बना ‘शो-पीस’: 38 लाख की मशीनें खा रहीं धूल

कृषि और पशुपालन विभाग ने क्या कहा

इस पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने लिखित जवाब में कहा कि परियोजना के सभी घटकों का निर्माण पूरा कर लिया गया है. साथ ही आसपास के गांवों के किसानों को जोड़कर किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) का गठन भी किया गया. एजेंसी को भुगतान निर्धारित प्रक्रिया और सत्यापन के बाद ही किया गया है. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि 5 जुलाई 2025 से इस परियोजना का संचालन ‘सुरसी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड’ को सौंप दिया गया है. इस कंपनी का गठन आसपास के गांवों के 500 किसानों को प्रशिक्षित कर किया गया है और वर्तमान में वही पार्क का संचालन कर रही है.

Also Read: मानगो के डिप्टी मेयर ने मेयर सुधा गुप्ता से की मुलाकात, विकास पर हुई विस्तार से चर्चा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >