चौका. चौका पुलिस ने पुराने हत्या के मामले में दिरलोंग निवासी अर्जुन राय और ईचागढ़ के देवलटांड़ निवासी धनंजय लायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि आपसी विवाद में अर्जुन राय ने रिश्तेदार धनंजय लायक व संतोष राय के साथ मारपीट की थी. संतोष राय को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था. इलाज के दौरान संतोष राय की मौत हो गयी थी. इसके बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे. दोनों को चौका मोड़ से गिरफ्तार किया गया.
चाैका से 10 किलो डोडा के साथ एक पकड़ाया
चौका. ईचागढ़ प्रखंड की बुरुहातु निवासी मुकुंद दास को 10 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय ने बताया कि मुकुंद दास आंगन में डोडा सूखा रहा था. इसी क्रम में सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
