चांडिल बाजार से चोरी गयी बाइक बरामद, दो शातिर युवक गिरफ्तार

चांडिल पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

जमशेदपुर के सिदगोड़ा से दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबोचाचांडिल. चांडिल पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए चोरी की गयी मोटरसाइकिल बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि चांडिल बाजार से मिलन प्रमाणिक की बाइक (JH05BT-1692) चोरी हो गयी थी. इस मामले में चांडिल थाना कांड प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक बरामद कर ली. जांच के दौरान घटना में संलिप्त चंदन बागती उर्फ चंदू बागती (19) और शिवा सरदार (20), दोनों निवासी बागुनहातु, डी ब्लॉक, रोड संख्या-7, थाना सिदगोड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम को गिरफ्तार किया गया.

न्यायिक हिरासत में भेजे गये आरोपीपुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >