Seraikela Kharsawan News : नीमडीह के पीटीजी गांवों में 31 मई तक लगेंगे कैंप

नीमडीह के पीटीजी गांवों 
में 31 मई तक लगेंगे कैंप

चांडिल. मडीह प्रखंड के विभिन्न प्रीमिटिव ट्राइबल ग्रुप (पीटीजी) गांवों में 16 मई से 31 मई तक विशेष स्वास्थ्य शिविर व आधार पंजीयन/अद्यतन कैंप लगाया जा रहा है. यह जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हो रहा है. इसका उद्देश्य दूर-दराज व वंचित समुदायों को मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं और डिजिटल पहचान से जोड़ना है. इन शिविरों में विशेष रूप से आदिम जनजाति समुदायों के लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श व दवा वितरण की व्यवस्था की गयी है. शिविर में डॉक्टरों की टीम ब्लड प्रेशर, शूगर, हीमोग्लोबिन, बुखार, त्वचा रोग, कुपोषण जैसे सामान्य रोगों की जांच कर रही है. महिलाओं व बच्चों को विशेष परामर्श व पोषण संबंधी जानकारी दी जा रही है. प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने बताया कि 23 को बिंदुबेड़ा (चेलियामा), 26 को खड़ियाडीह ( बाड़ेदा), 27 को सबर बस्ती सामानपुर, 28 को बुरुडीह (बारेडा), 30 को तेतलो सबर बस्ती (टेंगाडीह), 31 को फाड़ेगा (चेलियामा) में आधार कैंप व स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >