Seraikela Kharsawan News : पदयात्रा कर शहीद स्थल पहुंचेंगे भाजपाई, पूर्व सीएम होंगे शामिल

खरसावां शहीद दिवस को लेकर भाजपाइयों ने बैठक की

खरसावां. एक जनवरी, 2026 को खरसावां गोलीकांड शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शुक्रवार को भाजपा ने खरसावां विधानसभा कार्यालय में बैठक की. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने की. यहां सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि खरसावां के वीर शहीदों के सम्मान में एक जनवरी को पदयात्रा निकाली जायेगी. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा सहित पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे. सभी पदयात्रा कर शहीद स्थल पर पहुंचेंगे और श्रद्धांजलि देंगे. बैठक में खरसावां पूर्वी मंडल अध्यक्ष अखिलेश महतो व खरसावां पश्चिम मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. बैठक में होपना सोरेन, प्रशांत महतो, जिला मंत्री विश्वजीत प्रधान, वरिष्ठ नेता शंभू नाथ पति, श्रीमती रानी हेंब्रम, लाल सिंह सोय, विवेका प्रधान, ईश्वर महतो, जयचंद महतो, सुभाष महतो, इंद्रजीत मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >