सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा की मासिक बैठक शनिवार को दुगनी स्थित राम बाबा आश्रम में जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी तथा पार्टी के विभिन्न अभियानों की समीक्षा की गई. बैठक में पहली बार जिला संगठन प्रभारी के रूप में पहुंचे मनोज मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है.
उन्होंने सभी मंडलों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''मन की बात'' कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने और आम लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए. बैठक को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार,भाजपा नेता रमेश हांसदा ने संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया.
बैठक का संचालन जिला महामंत्री राकेश मिश्रा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन गम्हरिया मंडल अध्यक्ष साधन महतो ने किया. बैठक में देवेश महापात्रा, सारथी महतो, रितिका मुखी, शंभु मंडल, पप्पू वर्मा, सतीश शर्मा, ललन शुक्ला, सावित्री बानरा, अध्यक्ष कृष्णा प्रधान, महेश कुंडू, मनोहर दास, दिवाकर सिंह सहित जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
