भाजपा की कोल्हान स्तरीय बैठक 22 को, अर्जुन-चंपाई समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

भाजपा की 22 जुलाई को कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक होगी। इसमें अर्जुन मुंडा और चंपाई सोरेन समेत कई बड़े नेता आगामी रणनीति पर मंथन करेंगे।

भाजपा की 22 जुलाई को जिला कार्यालय में होने वाली कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक की तैयारियां तेज हैं. इस बैठक में सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. संगठन की आगामी रणनीति और मजबूती पर मंथन के लिए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा और गीता कोड़ा जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण प्रधान की अध्यक्षता और प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह की उपस्थिति में समीक्षा बैठक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गयी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratap mishra

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >