Seraikela News : बनराज स्टील कंपनी से फैल रहा प्रदूषण सात दिनों में नियंत्रित नहीं हुआ, तो आंदोलन

ग्रामीणों ने झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, केंद्रीय मंत्री, विधायक व डीसी को सौंपा ज्ञापन

चांडिल. चांडिल थाना क्षेत्र के लाखा स्थित बिहार स्पंज आयरन लिमिटेड (बनराज स्टील प्राइवेट लिमिटेड) कंपनी के प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, विधायक सविता महतो को ज्ञापन सौंपा. सात दिनों में प्रदूषण नियंत्रण कराने की मांग की है. प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की बात कही. ग्रामीणों ने शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित झारखंड प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. बीएसआइएल/बनराज प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई करने व प्रदूषण नियंत्रण की मांग की है.

ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में आयोजित दिशा की बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ व ईचागढ़ विधायक सविता महतो से मुलाकात की. उन्हें ज्ञापन सौंपकर प्रदूषण की समस्या से अवगत कराया. ग्रामीणों ने उपायुक्त, चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी व चांडिल थाना प्रभारी को भी ज्ञापन सौंपा है. ग्रामीणों ने बताया एक दो दिन के भीतर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, एनजीटी अध्यक्ष तथा झारखंड विधानसभा के पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष को भी ज्ञापन सौंपा जायेगा. इस अवसर पर अमला मुर्मू, दुर्योधन गोप, राकेश रंजन महतो, अपर्णा महतो, राजेंद्र लाल महतो, सनत महतो, जयशंकर महतो, मकर मुर्मू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >