आमदा में स्कूली बच्चों को मिली साइकिल की सौगात

झारखंड सरकार की उन्नति का पहिया योजना के तहत खरसावां के आमदा स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया, जिससे शिक्षा की राह आसान होगी.

खरसावां : ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की शिक्षा की राह अब और आसान होगी. झारखंड सरकार की 'उन्नति का पहिया' योजना के तहत खरसावां प्रखंड के मध्य विद्यालय आमदा में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में तेलाईडीह, जोरडीहा समेत आसपास के पंचायतों के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया. साइकिल मिलते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू व कोन्दो कुम्हार, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा व सावित्री बानरा, प्रखंड अध्यक्ष कोन्दो कुमकार उपस्थित रहे. साइकिल मिलने से बच्चे सुगम तरीके से स्कूल आना जाना कर सकेंगे. साइकिल मिलने से बच्चों का समय बचेगा, उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी.

विद्यार्थियों से साइकिल का सदुपयोग करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीता साहू एवं कल्याण पदाधिकारी घासीराम, बीपीओ पंकज महतो की देखरेख में साइकिल वितरण की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. उपस्थित लोगों ने कहा कि 'उन्नति का पहिया' योजना ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए शिक्षा तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sachindra Dash

Published by: Amleshnandan Sinha

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >